विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के पांच और सपा के एक प्रत्याशी का चयन

Published: Thu, 16 Jul 2026 01:53 PM (IST)

गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य गुरुवार को निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें भाजपा के पांच और समाजवादी ...और पढ़ें

नगर निगम बोर्ड की बैठक में कार्यकारणी पद पर विजयी पार्षद वार्ड नं 54 आनन्द साहनी, वार्ड नं,22 राजेश कुमार, वार्ड नं 36, राजेन्द्र तिवारी, वार्ड नं,66, आरती सिंह, वार्ड नं 23 चन्द्रभान प्रजापति, वार्ड नं 17,रितेश सिंह। जागरण

नगर निगम बोर्ड की बैठक में कार्यकारणी पद पर विजयी पार्षद वार्ड नं 54 आनन्द साहनी, वार्ड नं,22 राजेश कुमार, वार्ड नं 36, राजेन्द्र तिवारी, वार्ड नं,66, आरती सिंह, वार्ड नं 23 चन्द्रभान प्रजापति, वार्ड नं 17,रितेश सिंह। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य निर्विरोध चुने गए।

  2. भाजपा के पांच और सपा के एक सदस्य का चयन हुआ।

  3. दो पार्षदों ने नामांकन वापस लिए, छह निर्विरोध चुने गए।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव गुरुवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र कुमार तिवारी, आनंद कुमार साहनी, रितेश सिंह, राजेश कुमार और आरती सिंह के साथ समाजवादी पार्टी के चंद्रभान प्रजापति कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचन के बाद सभी छह सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कुल आठ पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। भाजपा और सपा के घोषित प्रत्याशियों के अलावा बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी तथा संत झूलेलाल नगर वार्ड के पार्षद नूर मोहम्मद ने भी नामांकन पत्र लिया था। हालांकि नामांकन वापसी की निर्धारित अवधि के दौरान दोनों पार्षदों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में 74481 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि, नीति आयोग के सदस्य होंगे मुख्य अतिथि

इसके बाद मैदान में केवल छह प्रत्याशी ही शेष रह गए। सभी सीटों के बराबर प्रत्याशी होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने सभी छह उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। कार्यकारिणी में भाजपा के पांच और समाजवादी पार्टी के एक सदस्य के चुने जाने से नगर निगम की कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।