Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में आर्थक की दबंगई का एक और वीडियो आया सामने, शुरू हुई जांच

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 10:34 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर में छात्रनेता आर्थक प्रताप सिंह का एक और दबंगई का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक युवक को पीटते दिख रहा है। वहीं, छात्रनेता उज्ज्वल यादव का ...और पढ़ें

    कमरे में युवक को बंद कर साथियों संग पीटने के बाद फाड़े कपड़े। जागरण

    कमरे में युवक को बंद कर साथियों संग पीटने के बाद फाड़े कपड़े। जागरण

    HighLights

    1. आर्थक प्रताप सिंह का युवक को पीटते वीडियो वायरल।

    2. उज्ज्वल यादव असलहे से फायरिंग करते हुए दिखे।

    3. पुलिस दोनों वायरल वीडियो की गहन जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छात्रनेता के घर फायरिंग करने वाले आर्थक प्रताप सिंह की दबंगई का का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में आर्थक अपने साथियों के साथ एक युवक को कमरे में बंद कर डंडे से पीटता नजर आ रहा है।

    पिटाई के बाद युवक के कपड़े भी फाड़ देता है। दूसरी तरफ उज्ज्वल यादव का भी असलहे के साथ फायरिंग करता एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी कोतवाली थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है। आर्यनगर में हुई घटना में आर्थक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है,दो अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।

    मंगलवार की सुबह आर्थक प्रताप सिंह का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में आर्थक के साथ दिख रहे अन्य युवक कौन है और यह घटना कहां की है पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में दो और वीडियो सामने आए, जिसमें छात्रनेता उज्ज्वल यादव खुद असलहे के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में वह पिस्टल और एकनाली बंदूक से फायरिंग करते दिख रहा है।

    इसके अलावा वीडियो में एक युवक की पिटाई कर रहा है। पुलिस ने इस वीडियो की भी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की प्रामाणिकता और उसके संदर्भ की जांच की जा रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मारपीट व फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- VIDEO: गोरखपुर के पिपराइच में सौतेली मां ने मासूम बच्ची का सिर कुल्हाड़ी से काटा, हत्या से सनसनी

    यह है मामला
    20 फरवरी की रात करीब 11:20 बजे बेतियाहाता निवासी आर्थक प्रताप सिंह अपने साथियों महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली, विपिन और सक्षम मिश्रा के साथ फार्च्यूनर गाड़ी से आर्यनगर स्थित उज्ज्वल यादव के घर पहुंचा। युवती से बातचीत को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और उज्ज्वल की मां संध्या यादव से मारपीट की।

    पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली थाने में पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आर्थक प्रताप सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को सक्षम मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। महेश चौधरी और सैफ अली की तलाश में छापेमारी चल रही है।