गोरखपुर : दो महीने में बनकर तैयार होगा पादरी बाजार फ्लाईओवर, CM योगी का काफिला निकलने के बाद काम ने पकड़ी रफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पादरी बाजार फ्लाईओवर मार्ग से गुजरने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम दो महीने में इसे पू ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
सीएम योगी के गुजरने के बाद फ्लाईओवर निर्माण में तेजी।
सेतु निगम दो महीने में पूरा करेगा पादरी बाजार फ्लाईओवर।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को मिलेगी जाम से राहत।
संवाद सूत्र, चरगांवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पादरी बाजार फ्लाईओवर के रास्ते से गुजरने के बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम की ओर से निर्माण कार्य में तेज कर दिया गया है। मजदूर दिन-रात काम पूरा करने में जुटे हैं। कार्यदायी संस्था दो महीने में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करने में लगी है।
जेल बाईपास रोड से फातिमा रोड की तरफ पादरी बाजार चौराहे पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ समय पहले निर्माण कार्य काफी सुस्त था। इस वजह से पादरी बाजार के व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के प्रति काफी नाराजगी थी। चौराहे पर अक्सर जाम लग जाता था और लोग घंटों इसमें फंसे रहते थे।
पादरी बाजार के व्यापारी सुधीर जायसवाल, राजेश शर्मा, सतीश सिंह, रघुनंदन सिंघानिया, परवीन जायसवाल, संतोष सोनकर, प्रेम प्रकाश तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, अजय शर्मा, नीरज शाही, अजीत उर्फ सोनू सिंह, उमेश यादव, संतोष सिंह आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फ्लाईओवर के रास्ते से गुजरने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई है। इससे यहां के लोगों में प्रसन्नता है। स्थानीय लोगों के साथ ही इस सड़क से आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।