Petrol Diesel Price Hike: गोरखपुर में पेट्रोल की कीमत 100 के करीब, 3.14 रुपये की हुई बढ़ोतरी
गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे दोनों 97.80 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में युद्ध, अंतरराष्ट्री ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर में पेट्रोल 3.14 रुपये बढ़कर 97.80 रुपये प्रति लीटर।
डीजल भी 3.11 रुपये महंगा होकर 97.80 रुपये प्रति लीटर।
पश्चिम एशिया युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों से हुई यह वृद्धि।
डिजिटल डेस्क, जागरण, गोरखपुर। पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था। शुक्रवार सुबह छह बजे से गोरखपुर समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है।
पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.80 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 97.80 रुपये पहुंच गया है। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम तेल का दाम 107.15 रुपये प्रति लीटर हुआ है। इससे पहले डीजल 88.07 और पेट्रोल 94.91 रुपये प्रति लीटर था।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में पेड़ों की कटाई, काटे जा रहे 1192 पेड़; छात्र संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है। बढ़ोतरी का संबंधित ई मेल पेट्रोल पंप संचालकों को मध्य रात्रि मिल गया है।