विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर लादेन गिरफ्तार

Published: Wed, 19 Aug 2026 08:55 AM (IST)

खजनी पुलिस और एंटीथेफ्ट सेल ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

मुठभेड़ में घायल बदमाश। सौ. पुलिस मीडिया सेल

मुठभेड़ में घायल बदमाश। सौ. पुलिस मीडिया सेल

HighLights

  1. खजनी पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा।

  2. मुठभेड़ में बदमाश जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के पैर में गोली लगी।

  3. पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खजनी पुलिस और एंटीथेफ्ट सेल की टीम ने बुधवार तड़के जरलही पुल के पास मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया।घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश का बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि आरोपित जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन खजनी के भीटी खोरिया गांव का रहने वाला है। खजनी थाने में दर्ज लूट के मुकदमें में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार जितेंद्र हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

बुधवार तड़के खजनी प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने एंटीथेफ्ट सेल टीम के साथ जरलही पुल के पास बिना नंबर की बाइक से आ रहे बदमाश को घेर लिया। पुलिस को सामने देखकर जितेंद्र ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर गिर गई। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो कट्टा से फायर कर दिया। गोली एक पुलिसकर्मी के कान के पास से निकल गई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर बालिका हत्याकांड में 20 अगस्त को पिता की गवाही, पाक्सो कोर्ट-2 में होगी सुनवाई

दोबारा फायर करने की कोशिश पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस मिला। घटनास्थल से .315 बोर का कट्टा बरामद हुआ। तमंचे में एक खोखा कारतूस फंसा था। पुलिस ने बिना नंबर की बजाज प्लेटिना भी कब्जे में ले ली गई है।