गोरखपुर में रविवार को 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें अपने इलाके की टाइमिंग और लिस्ट
गोरखपुर में रविवार को विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। पेड़ की डाल काटने, सड़क चौड़ीकरण ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर में रविवार को कई फीडरों पर बिजली कटौती।
पेड़ की डाल काटने व सड़क चौड़ीकरण मुख्य कारण।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पेड़ की डाल काटने के कारण बक्शीपुर व बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े दीवान बाजार, अलीनगर, जटाशंकर, बक्शीपुर, कोतवाली, हट्टी स्थान, मान चौराहा, नसीराबाद, निजामपुर, ऊंचवा फीडरों की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कटी रहेगी। यह जानकारी श्री गोरखनाथ खंड के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने दी। बताया कि साकेत नगर फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़ा कृष्णा नगर, फेज तीन व पत्रकारपुरम फीडर, दुर्गाबाड़ी का हनुमंत नगर फीडर, गीडा सेक्टर 13 का गीडा सेक्टर 15 फीडर, पादरी बाजार का पादरी बाजार व लक्ष्मीपुर फीडर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा।
कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली तो अभियंता पर होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- 'भतीजी का नाम हटाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा', गोरखपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी को मिली धमकी
