Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर बिजली कटौती: दिव्यनगर से पादरी बाजार तक आज थमेगी बिजली की रफ्तार, जानें अपने इलाके का टाइमिंग

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 07:48 AM (IST)

    गोरखपुर में आज दिव्यनगर से पादरी बाजार तक कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। पेड़ की डाल छंटाई, सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और जांच कार्यों के कारण आपूर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. खोराबार उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में पेड़ छंटाई।

    2. सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कार्य।

    3. मेडिकल कॉलेज न्यू उपकेंद्र में जांच कार्य।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार जायसवाल ने बताया कि खोराबार उपकेंद्र से जुड़े दिव्यनगर एक व दो, ओझा जी, रानीडीहा, सिंघड़िया, आवास विकास सरवन नगर फीडरों की बिजली आपूर्ति गुरुवार को सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक ठप रहेगी।

    इस दौरान पेड़ ही डाल काटी जाएगी। इस कारण दिव्यनगर, दिव्येश्वर मंदिर, झारखंडी मंदिर, महादेवपुरम, भैरोपुर, धोबी टोला, आवास विकास, सिंघड़िया, रानीडीहा, अशोका गैस गोदाम, सरवन नगर आदि इलाकों में छह घंटे बिजली नहीं रहेगी।

    विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र से जुड़ा पश्चिमी जनप्रिय फीडर, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़ा हनुमंत नगर फीडर, राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़ा मोती पोखरा, फेज तीन, बशारतपुर फीडर, खोराबार उपकेंद्र से जुड़ा सूबा बाजार फीडर, सहजनवा उपकेंद्र से जुड़ा मगहर उत्तरी फीडर, पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़ा सरस्वतीपुरम, लक्ष्मीपुर, पादरी बाजार, न्यू फीडर, पीपीगंज उपकेंद्र से जुड़ा बढ़या फीडर और खोराबार की 33 हजार वोल्ट की लाइन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर गीडा में औद्योगिक रफ्तार तेज, 22 नई फैक्ट्रियां लाएंगी रोजगार और विकास

    राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कारण राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़ा रेल विहार और करीमनगर फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। जांच के कारण मेडिकल कालेज न्यू उपकेंद्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा।