Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में 'ब्लैकआउट': केबल खराब होने से 1500 घरों की बत्ती गुल, बिना सूचना कटौती पर भड़के लोग

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:32 AM (IST)

    गोरखपुर में राजेंद्र नगर उपकेंद्र क्षेत्र में केबल खराबी से 1500 घरों की बिजली गुल हो गई, जिसे वैकल्पिक व्यवस्था से बहाल किया गया। वहीं, खरैया फीडर क् ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. राजेंद्र नगर में केबल खराबी से 1500 घरों की बिजली गुल।

    2. खरैया फीडर में जर्जर तार बदलने से 1000 घर प्रभावित।

    3. उपभोक्ताओं ने बिना सूचना बिजली कटौती पर जताई नाराजगी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राजेंद्र नगर उपकेंद्र क्षेत्र में रविवार देर रात तकरीबन एक बजे केबल में गड़बड़ी से 15 सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियाें ने काफी देर तक गड़बड़ी की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिले।

    सोमवार सुबह तकरीबन नौ बजे इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र से इलाके को आपूर्ति दी गई। इसके बाद फाल्ट लोकेटर मशीन की सहायत से गड़बड़ी की तलाश शुरू कराई गई।

    श्री गोरखनाथ खंड के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि केबल में गड़बड़ी के कारण दिक्कत हुई। वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल करा दी गई। फाल्ट लोकेटर मशीन की सहायता से गड़बड़ी की जानकारी कर इसे ठीक कराया गया।

    शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े खरैया फीडर क्षेत्र में सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से एक हजार से ज्यादा घरों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में सभी बेहाल रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना सूचना बिजली काटी गई। पहले जानकारी होती तो पानी की व्यवस्था करा ली गई होती। बिजली न होने से उमस भरी गर्मी में सभी बेहाल रहे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में ओवरब्रिज से गिरकर मजदूर की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

    एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि जर्जर तार बदलने के कारण अचानक शटडाउन का निर्णय लिया गया। मंगलवार को भी सुधार कार्य कराया जाएगा।

    खबरें और भी