गोरखपुर रेल लाइन दोहरीकरण को लेकर मुरादाबाद मंडल की ट्रेनें रद व परिवर्तित, देखें पूरा शेड्यूल
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण मुरादाबाद मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। 28 मई से 8 जून तक विभिन्न तिथिय ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर में रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण ट्रेनों पर असर।
28 मई से 8 जून तक कई ट्रेनें रद्द या परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
दिल्ली-सीतामढ़ी, पूर्णिया-आनंद विहार एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर उन्नावला और पिपराइच स्टेशन के बीच चल रहे रेललाइन दोहरीकरण कार्य का असर मुरादाबाद मंडल की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने 28 मई से आठ जून तक अलग-अलग तिथियों में कई ट्रेनों को निरस्त करने और कुछ को परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया है। कुछ विशेष ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में निरस्त किया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल एक्सप्रेस 28 और 30 मई के साथ चार व छह जून को नहीं चलेगी। पूर्णिया-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 24 मई, 31 मई, पांच जून और सात जून को निरस्त रहेगी। इसके अलावा सहरसा-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस (05575-76) 2 और चार जून को रद रहेगी। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में रील बनाते समय रामगंगा में डूबा युवक, बचाने गए दोस्त की हुई मौत
इनमें आनंद विहार-राधिकापुर एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ, राप्ती गंगा एक्सप्रेस, आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस और अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस और पठानकोट-छपरा एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से संचालित की जाएंगी।