Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगी तीन लेन, कोच रेस्टोरेंट बंद

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 01:47 PM (GMT+05:30)

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एसी कोच रेस्टोरेंट बंद कर दिया गया है, जिसकी जगह यात्रियों के आवागमन के लिए तीन लेन वाली व्यवस्था बनाई जाएगी। स्टेशन का 500 कर ...और पढ़ें

    एसी कोच रेस्टोरेंट। जागरण

    एसी कोच रेस्टोरेंट। जागरण

    HighLights

    1. एसी कोच रेस्टोरेंट बंद, तीन लेन व्यवस्था बनेगी।

    2. 500 करोड़ से स्टेशन का पुनर्विकास, 139 साल बाद।

    3. रूफ प्लाजा, मल्टी-लेवल पार्किंग, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने स्थित एसी कोच रेस्टोरेंट बंद हो गया है। रेस्टोरेंट के अगल-बगल के निर्माण तोड़ दिए गए हैं। जल्द ही कोच को भी हटा दिया जाएगा। अब रेस्टोरेंट की जगह स्टेशन परिसर में यात्रियों के आवागमन के लिए तीन लेन बनेगी। एक लेन से यात्रियों को छोड़ने वाले वाहन प्रवेश करेंगे। दूसरे लेन से यात्रियों को स्टेशन से ले जाने के लिए वाहन प्रवेश करेंगे। तीसरा लेन पैदल यात्रियों के आवागमन के लिए होगा।

    नवनिर्माण को देखते हुए वर्तमान व्यवस्था में स्टेशन के अंदर सभी पार्किंग बंद कर दी गई है। वाहनों की पार्किंग के लिए गेट नंबर छह पर मल्टी लेवल संयुक्त पार्किंग खुल गई है। पार्किंग में साइकिल से लगायत मोटरसाइकिल और कार भी खड़ी हो रही है। किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। अधिकतम छह घंटे मोटरसाइकिल खड़ी करने के लिए 20 रुपये तथा कार के लिए 40 रुपये शुल्क लग रहे हैं। हेलमेट रखने के लिए अलग से दस रुपये देने पड़ रहे हैं।

    अब यात्री गेट नंबर दो और गेट नंबर चार से वाहन के साथ प्रवेश और निकास कर रहे हैं। इसके अलावा गेट नंबर छह से वाहनों का प्रवेश और पांच नंबर से वाहनों का निकास हो रहा है। स्टेशन परिसर में वाहनों का प्रवेश सिर्फ पिक एंड ड्राप के लिए हो रहा है।

    प्रवेश करने वाले वाहनों को रुकना नहीं है। उन्हें केवल यात्रियों को उतारना और बैठाना है। यात्रियों के उतारने व चढ़ाने के अलावा वाहनों के रुकने पर चालान की कार्रवाई होगी। पैदल यात्री किसी भी गेट से आवागमन कर सकते हैं। सभी गेटों पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

    खबरें और भी

    139 वर्ष बाद पहली बार गोरखपुर जंक्शन का पुनर्विकास हो रहा है। 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लगभग 500 करोड़ रुपये से गोरखपुर जंक्शन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर दो व नौ के बीच लगभग 120 मीटर लंबा और बीच वाले नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) और पूर्वी एफओबी के मध्य लगभग 72 मीटर चौड़ा 8640 वर्ग मीटर में कानकोर्स बनाने की तैयारी है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में LPG से भरा टैंकर फोरलेन पर पलटा, टला बड़ा हादसा

    यह कानकोर्स एफओबी के समानांतर रेल लाइनों के ऊपर रूफ प्लाजा के रूप में बनेगा। जहां, ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री लिफ्ट के माध्यम से सीधे निर्धारित प्लेटफार्म पर उतर जाएंगे।

    एयरपोर्ट की तरह सभी उच्चस्तरीय सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी। प्रतिदिन एक लाख 80 हजार यात्री आवागमन कर सकेंगे। जंक्शन परिसर में कमर्शियल कांप्लेक्स, बजट होटल और सिनेमा हाल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेट्रो ट्रेन स्टेशन के साथ बस स्टेशन तक हैंगिंग ब्रिज का भी निर्माण होना है।