Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर स्टेशन पर 'टॉक बैक' सिस्टम से शांत हुए टिकट काउंटर, अब आसानी से होगी बात

    Updated: Wed, 27 May 2026 11:19 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर 'टॉक बैक' साउंड सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों और क्लर्कों के बीच बातचीत आसान होगी। यह नई सुविधा शोर कम ...और पढ़ें

    जनरल टिकट के सभी दसों काउंटरों पर लगा 'टाक बैक' साउंड सिस्टम। जागरण

    जनरल टिकट के सभी दसों काउंटरों पर लगा 'टाक बैक' साउंड सिस्टम। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर स्टेशन पर 'टॉक बैक' साउंड सिस्टम स्थापित।

    2. यात्रियों और क्लर्कों के बीच संवाद हुआ आसान।

    3. शोर कम होगा, टिकट बुकिंग में तेजी आएगी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर अब शोर नहीं मचेगा। आपस में बातचीत के लिए यात्रियों और क्लर्कों को जोर-जोर से नहीं बोलना पड़ेगा। अब धीरे-धीरे बोलने पर जोर रहेगा। आराम से बोलने पर भी एक-दूसरे को स्पष्ट आवाज सुनायी पड़ेगी।

    भीड़ में भी काउंटरों के सामने खड़े यात्रियों और क्लर्क आपस में सामान्य ढंग से बातचीत कर सकेंगे। यात्रियों और रेलकर्मियाें की सुविधा के लिए जनरल टिकट हाल के सभी 10 काउंटरों और पूछताछ काउंटर पर 'टाक बैक' साउंड सिस्टम लगा दिए गए हैं।

    'टाक बैक'  साउंड सिस्टम लग जाने से हाल में गूंजने वाली लोगों की आवाज पर अंकुश लगेगा। टिकटों की बुकिंग सुगम होगी। अधिक संख्या में टिकटाें की बुकिंग हो सकेगी। दरअसल, गर्मी के दिनों में जनरल काउंटरों पर लंबी लाइन लग जाती है। चाराें तरफ से पैक हाल में सिर्फ शोर सुनायी देता है।

    शोर के बीच खिड़की के सामने खड़े व्यक्ति और बुकिंग क्लर्क को आपस में बातचीत करने के लिए चिल्लाना पड़ रहा था। खिड़की में एक होल के चलते जब आवाज स्पष्ट नहीं हो पाती तो लोग एक-दूसरे पर झल्ला पड़ते हैं। टिकट को लेकर आए दिन यात्रियों और क्लर्कों के बीच कहासुनी भी होती रहती है। इसके चलते टिकटों की बुकिंग प्रभावित होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सेवानिवृत्त दारोगा की दुकान से नकली नोटों का पर्दाफाश, पुलिस की जांच जारी

    स्टेशन डायरेक्टर रतन दीप गुप्ता बताते हैं कि यात्रियों व रेलकर्मियों की सुविधा के लिए 'टाक बैक' सिस्टम लगा दिए गए हैं। गोरखपुर जंक्शन के सभी काउंटरों पर यह सिस्टम कार्य करने लगे हैं। यात्रियों को रेल वन एप पर मोबाइल यूटीएस एप पर आनलाइन जनरल टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    ताकि, उन्हें लाइन में न लगना पड़े। आटोमेटिक टिकट वेंडिंग को चालू कर दिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन और मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पुनिर्वकास के साथ सौदर्यीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है।