Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत, अगले तीन दिन भीगने को तैयार शहर

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 11:31 AM (IST)

    गोरखपुर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला जारी ...और पढ़ें

    गोरखपुर में झमाझम हुई वर्षा के बाद लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस किया। जागरण

    गोरखपुर में झमाझम हुई वर्षा के बाद लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस किया। जागरण

    HighLights

    1. शुक्रवार को गोरखपुर में एक घंटे तक हुई झमाझम वर्षा।

    2. अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ वर्षा का अनुमान।

    3. तापमान में गिरावट दर्ज होगी, गर्मी से मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बीते दो दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को राहत तब मिल गई, जब दोपहर बाद करीब एक घंटे तक झमाझम वर्षा हो गई। तेजी से बढ़ते तापमान पर विराम लग गया।

    गर्मी से राहत को लेकर अगले तीन दिन के मौसम का माहौल बन गया। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो गई हैं। इसकी झलक शुक्रवार के मौसम से दिखाई देने लगी है।

    मौसम विज्ञानी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ निम्नवायुदाब क्षेत्र बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इन परिस्थितियों का प्रभाव शनिवार से सामने आने लगेगा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर के सिक्सलेन फ्लाईओवर पर बनेंगी तीन रोटरी, 22 जुलाई को होगा लोकार्पण

    गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में अगले तीन दिन तक गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला चलेगा। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रिकार्ड होगा।

    न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट जाएगा। खुलकर धूप न निकलने और आर्द्रता अधिक होने के चलते लोगों को रिकार्ड तापमान से भी कम गर्मी का अहसास होगा।