गोरखपुर के सिक्सलेन फ्लाईओवर पर बनेंगी तीन रोटरी, 22 जुलाई को होगा लोकार्पण
गोरखपुर में ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज तक सिक्सलेन और देवरिया बाईपास पर फोरलेन फ्लाईओवर पर यातायात सुगम बनाने के लिए तीन रोटरी बनाई जा रही हैं। इनका न ...और पढ़ें

दो रोटरी सिक्सलेन को जोड़ने वाले फोरलेन और एक सिक्सलेन पर बनेगी। जागरण
HighLights
गोरखपुर फ्लाईओवर पर तीन नई रोटरी का निर्माण।
सिक्सलेन, फोरलेन फ्लाईओवर का 22 जुलाई को लोकार्पण।
यातायात होगा सुगम, जाम से मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर नगर से पैडलेगंज तक बने सिक्सलेन फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास की ओर बने फोरलेन फ्लाईओवर से गुजरना आसान होगा। सेतु निगम वाहन चालकों की सहूलियत और सुरक्षित यातायात के लिए तीन रोटरी बना रहा है। दो-तीन दिन में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे देवरिया बाईपास से लखनऊ या पैडलेगंज की तरफ जाना, पैडलेगंज से देवरिया बाईपास की तरफ आना या सीधे लखनऊ की ओर जाना आसान होगा।
ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज की तरफ बने सिक्सलेन फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास की तरफ से सिक्सलेन फ्लाईओवर तक बने फोरलेन फ्लाईओवर का 22 जुलाई को लोकार्पण होगा। सेतु निगम ने दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कराया है। सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण दो महीने पहले ही पूरा हो चुका है, फोरलेन का निर्माण 30 जून तक पूरा हो गया था।
सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने कहा कि रोटरी बनाने की शुरुआत की जा चुकी है। सुरक्षित यातायात के लिए सभी संकेतकों को भी लगाया जा रहा है।
गति सीमा भी तय
फोरलेन फ्लाईओवर और सिक्सलेन फ्लाईओवर पर वाहनों की गति सीमा भी निर्धारित की जा चुकी है। इसके लिए जगह-जगह सूचना बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। फोरलेन फ्लाईओवर पर गति सीमा अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे और सिक्सलेन फ्लाईओवर पर जहां सड़क मुड़ी है वहां 30 और जहां सीधी है वहां 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति निर्धारित की गई है। दोनों फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी है।

सिक्सलेन फ्लाईओवर से वर्षा का पानी सीधे सड़क पर न गिरे इसके लिए जगह-जगह पाइप लगाई जा रही है। सेतु निगम ने पहले ही फ्लाईओवर के पिलरों पर चित्रकारी करा दी है। इसमें विरासतों के साथ ही बलिदानियों के चित्र बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मूसलाधार बारिश से चारों तरफ पानी-पानी, प्रमुख मार्गों और कालोनियों में जलभराव
यह है रोटरी या रोटरी तिराहा
एक विशेष प्रकार का चौराहा या तिराहा होता है। यहां मिलने वाली सड़कों के बीच में एक चबूतरा बना होता है। इससे यातायात को नियंत्रित करना आसान होता है।
जाम से मिलेगी मुक्ति
सिक्सलेन और फोरलेन फ्लाईओवर शुरू होने से जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। अभी वाहन देवरिया बाईपास, नहर रोड, रुस्तमपुर, महेवा और ट्रांसपोर्टनगर होते हुए लखनऊ या वाराणसी की तरफ जाते हैं। यही स्थिति वाहनों की वापसी में भी होती है।
खबरें और भी
फ्लाईओवर शुरू होने के बाद लखनऊ या वाराणसी की तरफ जाने और उधर से पैडलेगंज की तरफ आने वाले वाहन ऊपर से ही निकल जाएंगे। इससे ट्रांसपोर्टनगर, महेवा, रुस्तमपुर, नहर रोड, बाईपास इलाके में जाम नहीं लगेगा।