Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में जारी है वर्षा का सिलसिला, जुलाई के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा मानसून

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:49 AM (IST)

    गोरखपुर में दो दिन से जारी वर्षा रविवार को भी रुक-रुक कर होती रही, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली और 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनु ...और पढ़ें

    दो दिन से जारी बारिश ने गिराया पारा।

     दो दिन से जारी बारिश ने गिराया पारा।

    HighLights

    1. गोरखपुर में रविवार को 17 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

    2. जुलाई में अब तक कुल 280 मिमी बारिश हो चुकी है।

    3. अगले तीन दिन तक वर्षा जारी रहने की संभावना है।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में दो दिन पहले शुरू हुआ वर्षा का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा और रुक-रुक कर वर्षा होती रही। धूप नहीं निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि जुलाई महीने में अब तक कुल 280 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय का मानना है कि यदि अगले तीन दिन तक इसी तरह वर्षा होती रही तो इस बार जुलाई में औसत वर्षा का 350 मिलीमीटर का मानक पूरा हो सकता है।

    लगातार बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। रविवार को अधिकतम तापमान बीते दिन की तुलना में करीब तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। दिन के साथ रात में भी मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत तक पहुंचने और धूप न निकलने के कारण लोगों को रिकार्ड तापमान से कम की गर्मी का अहसास हुआ।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 23 जुलाई को होगा सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, 429.49 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    मौसम विज्ञानी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ही क्षेत्र में निम्न वायुदाब का प्रभाव भी बना हुआ है, जिससे बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके चलते अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। यदि मौसम की यही स्थिति बनी रही तो जुलाई के अंत तक जिले में सामान्य से बेहतर वर्षा दर्ज होने की भी उम्मीद है।