Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर राजकुमार चौहान हत्याकांड के आठ आरोपियों की बदली गई जेल, गुटबाजी की थी आशंका

    Updated: Sun, 24 May 2026 11:48 AM (IST)

    प्रापर्टी डीलर राजकुमार चौहान हत्याकांड के आठ आरोपितों को जेल में गुटबाजी और संदिग्ध गतिविधियों के कारण अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित किया गया है। पुल ...और पढ़ें

    प्रापर्टी डीलर राजकुमार चौहान हत्याकांड। जागरण

    प्रापर्टी डीलर राजकुमार चौहान हत्याकांड। जागरण

    HighLights

    1. राजकुमार चौहान हत्याकांड के 8 आरोपी स्थानांतरित।

    2. जेल में गुटबाजी, संदिग्ध गतिविधियों के कारण कार्रवाई।

    3. आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रापर्टी डीलर राजकुमार चौहान हत्याकांड में बंद आठ आरोपितों को जेल प्रशासन ने अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया है। जेल के अंदर आरोपितों की गुटबाजी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले आरोपितों के विरुद्ध चिलुआताल थाना पुलिस ने गैंग्सटर एक्ट की कार्रवाई की थी।

    17 मार्च की सुबह बरगदवा गांव में प्रापर्टी डीलर राजकुमार चौहान की गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपितों समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में नौ आरोपितों के विरुद्ध गैंग्सटर एक्ट में कार्रवाई की गई।

    जेल प्रशासन के अनुसार हत्या और साजिश में बंद आरोपित बैरक के अंदर समूह बनाकर गतिविधियां चला रहे थे। उनकी गतिविधियों को देखते हुए जेल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक आधार पर सभी आरोपितों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय ने बढ़ाईं पाठ्यक्रमों की सीटें, कॉलेजों की बढ़ी परेशानी

    आदेश के अनुपालन में विपिन यादव और सचिन यादव को आजमगढ़ जेल भेजा गया है। राज चौहान उर्फ निरहू को महराजगंज, शेषनाथ यादव को मऊ, अंकित यादव और दीपक गौड़ को संतकबीरनगर, देवव्रत यादव को अंबेडकरनगर तथा मनीष यादव को देवरिया जेल स्थानांतरित किया गया है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने राज चौहान उर्फ निरहू और विपिन यादव को हत्या का मुख्य आरोपित माना है, जबकि अन्य आरोपितों पर साजिश रचने और साक्ष्य छिपाने का आरोप है। चिलुआताल थाना पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।