Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में कल तक जारी रहेगी रजिस्ट्री विभाग में हड़ताल, निजीकरण के विरोध में अधिवक्ता

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 07:58 AM (IST)

    गोरखपुर में रजिस्ट्री विभाग में निजी एजेंसी की भागीदारी के विरोध में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की हड़ताल चार दिनों से जारी है, जिससे करोड़ों रुपये ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. रजिस्ट्री विभाग में निजी एजेंसी की भागीदारी का विरोध।

    2. अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की चार दिवसीय हड़ताल।

    3. करोड़ों रुपये का राजस्व प्रभावित, सैकड़ों रजिस्ट्रियां रुकीं।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रजिस्ट्री विभाग के कार्यों में निजी एजेंसी की भागीदारी के विरोध में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की चारदिनों से चल रही हड़ताल शनिवार तक जारी रहेगी। सोमवार को जिला अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में विरोध को लेकर आगे की रणनीति तय होगी।यही नहीं शुक्रवार से जिले के सभी तहसीलों के उप निबंधक कार्यालयों में भी हड़ताल रहेगी।

    गुरुवार को तहसील सदर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने प्रदर्शन कर शासन से निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की। हड़ताल के चलते रजिस्ट्री कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

    इससे करीब 300 से अधिक रजिस्ट्रियां प्रभावित हुईं। संपत्ति की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचे खरीदार और विक्रेताओं को मायूस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि हड़ताल की वजह से चार दिनों में करीब चार से पांच करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने बताया कि बार की बैठक में निर्णय हुआ कि अब सभी तहसीलाें के उप निबंधक कार्यालयों में कामकाज ठप कराकर विरोध जताया जाएगा। सोमवार को पुन: बार की बैठक होगी, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा। अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि रजिस्ट्री विभाग के कार्यों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: अब कर्मचारियों के घरों में भी लगेंगे स्मार्ट मीटर, यूनियन में रोष

    उनका कहना है कि अभी तक अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के माध्यम से होने वाले कार्यों को ठीका एजेंसी के कर्मचारियों से कराने की योजना बनाई जा रही है। इससे पूरी व्यवस्था के निजीकरण की आशंका है। इसी के विरोध में जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन और दस्तावेज लेखक संघ 22 जून से काम बंद कर हड़ताल पर है।