Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला, वाहन छुड़ाए कर किया पीछा

    Updated: Thu, 14 May 2026 01:40 PM (GMT+05:30)

    गोरखपुर के सहजनवा में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला हुआ, जिसमें हमलावरों ने पकड़े गए वाहन छुड़ा लिए और टीम का पीछा किया। इस घटना के बाद दो नामज ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला हुआ।

    2. हमलावरों ने पकड़े गए वाहन छुड़ा लिए, टीम का पीछा किया।

    3. दो नामजद सहित 20 अज्ञात पर मामला दर्ज।

    जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। अवैध खनन की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व टीम पर हमला कर लोगों ने पकड़े गए वाहन छुड़ा लिए। कार से राजस्व कर्मियों का तहसील मुख्यालय तक पीछा किया। यह मामला सहजनवां थाना के भटवल गांव का है। हल्का लेखपाल ने थाने में दो नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

    भटवल में मंगलवार की रात अवैध मिट्टी खनन की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना पर नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया के नेतृत्व में तीन लेखपाल और होमगार्ड सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान एक खेत में टीवर मशीन से मिट्टी की खोदाई होती मिली। मौके पर कई डंपर भी खड़े थे।

    राजस्व टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन चालक को पकड़ लिया और चार गाड़ियों को कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया। आरोप है कि इसी दौरान करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे लोगों ने टीम के सदस्यों से कहासुनी शुरू कर दी। देखते ही देखते भीड़ हमलावर हो गई, जिसके चलते टीम को गाड़ियां छोड़कर भागना पड़ा।

    आरोप है कि हमलावरों ने कार से टीम का पीछा करते हुए तहसील मुख्यालय तक पहुंच गए। घटना के बाद राजस्व कर्मियों में दहशत का माहौल है। हल्का लेखपाल प्रणव सोनकर ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर दो नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों को बंधक बनाकर पीटा, मोबाइल फोन तोड़ा

    राजस्व टीम पर चालक को पीटने का आरोप
    अवैध खनन रोकने के लिए भटवल पहुंची राजस्व टीम और कुछ लोगों के बीच विवाद का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो में गांव के लोग टीम पर वाहन के चालक को डंडा से पीटने और अपशब्द कहने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में नायब तहसीलदार और लेखपाल का नाम भी लिया जा रहा है।