सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहण के जद में आएगी 70 किसानों की जमीन, राजस्व टीम ने की नाप-जोख
सहजनवा ब्लॉक के बुदहट में भीटी रावत-बांसगांव-गोला स्टेट मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लगभग 70 किसानों की पौने दो एकड़ निजी जमीन अधिग्रहित की जा रही है। राज ...और पढ़ें
-1776264110642_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
70 किसानों की पौने दो एकड़ जमीन अधिग्रहण की जद में।
राजस्व विभाग ने जमीन की नाप-जोख कर चिह्नांकन किया।
किसान दो माह से मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे।
संवाद सूत्र, भीटी रावत। सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के बुदहट में स्टेट मार्ग के चौड़ीकरण के लिए करीब 70 किसानों की लगभग पौने दो एकड़ निजी जमीन अधिग्रहण की जद में आ रही है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा जमीन की नाप-जोख कर चिह्नांकन कर दिया गया है।
भीटी रावत-बांसगांव-गोला स्टेट मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर प्रभावित किसान पिछले दो माह से मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हल्का लेखपाल धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बुदहट में चौरसिया चौराहा तक लगभग 70 किसानों की कुल पौने दो एकड़ निजी भूमि सड़क चौड़ीकरण में आ रही है।
उच्च अधिकारियों द्वारा रिकार्ड मांगे जाने पर उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भूमि का हिस्साकसी कार्य भी किया जाना शेष है।
पीडब्ल्यूडी के जेई केके शुक्ला ने बताया कि नहर की ओर जमीन उपलब्ध नहीं है, इसलिए दूसरी तरफ करीब पांच मीटर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य में सड़क के साथ पटरी और नाले का निर्माण भी शामिल है।