युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण का केंद्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गोरखपुर में बोले CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रदेश के पहले एआई एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क ...और पढ़ें
-1776255295728_m.webp)
युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण का केंद्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस। CM योगी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में बुधवार को प्रदेश के पहले एआई एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजी आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और नेपाल तराई क्षेत्र के लिए तकनीकी उन्नयन का महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह केंद्र युवाओं, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह के सहयोग से स्थापित यह सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देगा। इससे न केवल युवाओं की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी, बल्कि स्टार्टअप, इनोवेशन, पेटेंट और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आज तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने टाटा समूह की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक औद्योगिक समूह नहीं, बल्कि विश्वास और गुणवत्ता का प्रतीक है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वह नई तकनीक को अपनाकर खुद को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पूर्वांचल को नालेज हब के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा।