Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में मोबाइल छीनकर भागना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 किमी पीछा कर बदमाशों को दबोचा

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:18 AM (IST)

    पीपीगंज, गोरखपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक किशोरी का मोबाइल फोन छीन लिया। पीआरवी के सिपाहियों ने 5 किलोमीटर पीछा कर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    लुटेरों का पीछा कर पकड़ने वाले पीआरवी के सिपाही व होमगार्ड। सौ. पुलिस मीडिया सेल

    लुटेरों का पीछा कर पकड़ने वाले पीआरवी के सिपाही व होमगार्ड। सौ. पुलिस मीडिया सेल 

    HighLights

    1. पीपीगंज में किशोरी से मोबाइल फोन छीना गया।

    2. पीआरवी ने 5 किलोमीटर पीछा कर लुटेरों को दबोचा।

    3. पकड़े गए बदमाशों से लूटा मोबाइल बरामद हुआ।

    संवाद सूत्र,पीपीगंज, (गोरखपुर)। किशोरी का मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे बाइक सवार लुटेरों का पीआरवी के सिपाहियों ने पांच किलोमीटर तक पीछा कर दबोच लिया। आरोपितों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। पीपीगंज थाना पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    कैथवलिया गांव निवासी समीर श्रीवास्तव की 15 वर्षीय बेटी मुस्कान अपने भाई रौनक श्रीवास्तव के साथ साइकिल से सब्जी लेने भरोहिया बाजार रही थी। शाम करीब छह बजे भरोहिया गांव के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मुस्कान के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

    घटना के बाद मुस्कान व उसके भाई ने शोर मचाया। इसी बीच भाई ने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 7327 सक्रिय हो गई। आरक्षी इंद्रजीत कुमार और होमगार्ड चालक रविंद्र कुमार मिश्रा ने पीड़ित के बताए हुलिया के अनुसार बाइक सवार बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में शादी के महज 5 महीने बाद उजड़ा सुहाग, पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पांच किलोमीटर दूर रमवापुर गांव के पास ग्रामीणों संग घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान चिलुआताल के उस्का गांव निवासी प्रिंस सिंह उर्फ श्रीकेत,डोहरिया बाजार निवासी अरशद के रूप में हुई। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर पीपीगंज थाना पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

    खबरें और भी