Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर के सहजनवा में एक दर्जन सड़कों की बदलेगी सूरत, खर्च होंगे 80 लाख; जनता को म‍िलेगी राहत

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 06:58 PM (IST)

    गोरखपुर के सहजनवा तहसील में 12 सड़कों का कायाकल्प होगा, जिस पर लगभग 80.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पाली, पिपरौली और सहजनवा ब्लॉकों के गांवों में ये ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. सहजनवा तहसील के पाली, पिपरौली और सहजनवा ब्लाक के गांवों में कराए जाएंगे कार्य


    2. नई सड़कों के निर्माण से जनता को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा, जल्द ही शुरू होंगे निर्माण कार्य

    जागरण संवाददाता, सहजनवा। तहसील के तीनों ब्लॉकों में करीब एक दर्जन सड़कों की सूरत बदलने जा रही है। इसके लिए लगभग 80.95 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के तरफ से निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है। सड़कों के बनने के बाद से जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी।

    सूबे की सरकार विकास को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। महानगरों और कस्बों के अलावा गांवों में भी मूलभूत सुविधाओं को देने पर शासन का पूरा जोर है। विकास की गति को और तेज करने के लिए गांवों भी सड़कों को चकाचक करने सरकार जुटी है। सहजनवा तहसील के पिपरौली ब्लाक के ग्राम सभा नेवास में प्रिन्स सिंह के घर से एसआरएस इण्टरनेशनल एकेडमी तक सीसी रोड के निर्माण में 9.08 लाख, पिपरौली में अमेरिका के घर से रवि मौर्या के घर तक सीसी रोड के निर्माण कार्य पर 6.30 लाख रुपए खर्च होंगे।

    पिपरौली ब्लाक के ग्राम सभा अमटौरा में सीसी रोड से पुलिया तक सीसी रोड के निर्माण में 3.14 लाख रुपए, पाली ग्राम सभा भगवानपुर में पीडब्लूडी रोड से जतन के घर तक सीसी रोड के निर्माण कार्य पर 5.75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। सहजनवा ब्लाक के ग्राम सभा बनगांवा में बुद्धिराम गौंड के घर से रामबाग शर्मा के घर तक सीसी रोड के निर्माण पर 6.09 लाख तथा बनगांवा में पिच रोड से जगरनाथ के घर तक सीसी रोड के निर्माण कार्य में 6.91 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

    सहजनवा ब्लॉक के ग्राम सभा अनन्तपुर में राम निवास के घर से प्रभा देवी भगवती प्रसाद विधि महाविद्यालय के गेट तक सीसी रोड के निर्माण पर 4.31 लाख रुपए तथा सहजनवा ब्लाक के ग्राम सभा हरपुर में पीडब्ल्यूडी रोड से के घर तक सीसी रोड के निर्माण कार्य पर 6.87 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

    सहजनवा ब्लॉक के ग्राम सभा तेनुहारी शुक्ल में पिच रोड से यूएस एकेडमी तक सीसी रोड के निर्माण कार्य पर 9.14 लाख रुपए तथा तेनुहारी में पिच रोड से दीपक शुक्ला के घर तक सीसी रोड के निर्माण 7.14 लाख रुपए खर्च होने की संभावना जताई गई है। सहजनवा ब्लाक के ग्राम सेमरा में बब्बल के घर से राम सिंह के घर तक सीसी रोड के निर्माण कार्य पर 6.41 लाख और सेमरा में गुलाब सिंह के घर से राम अवध के खेत तक सीसी रोड के निर्माण कार्य में 9.81 लाख रुपए खर्च होंगे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर-छपरा रूट पर 30 मार्च से कई ट्रेनें डायवर्ट; टाइमिंग भी बदली, एक क्‍ल‍िक पर देखें ल‍िस्‍ट