Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में सिक्सलेन और फोरलेन फ्लाईओवर का एक साथ होगा लोकार्पण, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:49 PM (IST)

    गोरखपुर में ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज तक बने सिक्सलेन और देवरिया बाईपास के फोरलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ करेंगे। इन द ...और पढ़ें

    सिक्सलेन फ्लाइओवर के साथ जुड़ा देवरिया बाईपास फोरलेन। जागरण

    सिक्सलेन फ्लाइओवर के साथ जुड़ा देवरिया बाईपास फोरलेन। जागरण

    HighLights

    1. दोनों फ्लाईओवर का लोकार्पण सीएम योगी एक साथ करेंगे।

    2. सिक्सलेन फ्लाईओवर 2.6 किमी लंबा, 429.49 करोड़ लागत।

    3. जाम की समस्या कम होगी, यात्रा समय बचेगा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज की तरफ बने सिक्सलेन और देवरिया बाईपास की तरफ से बन रहे फोरलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण एक साथ होगा। फोरलेन फ्लाईओवर का काम इसी महीने की 20 तारीख तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी इसी महीने दोनों फ्लाईओवर का लोकार्पण हो सकता है। इस बीच, सेतु निगम ने पंचमुखी हनुमान मंदिर की तरफ से देवरिया बाईपास की ओर जाने वाले साइड रोड को खोल दिया है। इससे राहगीरों को काफी राहत मिली है।

    सेतु निगम ने पिछले महीने ही ट्रांसपोर्टनगर से देवरिया बाईपास के आगे पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करा दिया है। फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही इसका परीक्षण भी करा लिया गया है। स्वागत द्वार भी लगा दिए गए हैं। माना जा रहा था कि पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण होगा। इसके बाद फोरलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया जाएगा लेकिन अब दोनों का लोकार्पण एक साथ करने की बात कही जा रही है।

    मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
    पूर्वांचल के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर और इससे जुड़ रहे फोरलेन फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। सेतु निगम ने निर्माण की गुणत्ता के साथ ही झटका मुक्त फ्लाईओवर तैयार करने का दावा किया है। दोनों फ्लाईओवर शुरू होने के बाद देवरिया बाईपास, नहर रोड, रुस्तमपुर, महेवा और ट्रांसपोर्टनगर में जाम की समस्या का तो समाधान होगा ही राहगीरों को कम समय में यात्रा पूरी करने का लाभ मिलेगा।

    02gkc_89_02062026_496

    यह भी पढ़ें- दोहरीघाट-बड़हलगंज के बीच सरयू तट पर बनेगा ‘राम-परशुराम झूला मार्ग’

    429.49 करोड़ रुपये हो रहे खर्च
    ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज की तरफ बने सिक्सलेन फ्लाईओवर की लंबाई 2.6 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। दोनों फ्लाईओवर शुरू होने से लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को शहर के भीतर प्रवेश करने या शहर से होकर लखनऊ, वाराणसी, महराजगंज, देवरिया या कुशीनगर जाने में समय की काफी बचत होगी।

    देवरिया बाईपास पर रूट डायवर्ट किया गया
    देवरिया बाईपास पर फोरलेन फ्लाईओवर की एक लेन बनाने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। पहले रूट का डायवर्जन देवरिया बाईपास पर रुस्तमपुर की तरफ था, अब इसे पैडलेगंज की तरफ कर दिया गया है। हालांकि अगल-बगल निर्माण सामग्री रखे जाने के कारण सड़क संकरी हो गई है। इससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।