दिल्ली, अंबाला, कोलकाता की विशेष ट्रेनों में उपलब्ध है बर्थ, यहां देखें पूरी सूची
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में बर्थ की उपलब्धता की जानकारी दी है। गोरखपुर और छपरा से दिल्ली, ऋषिकेश, पठान ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन में 11 जुलाई को 758 बर्थ।
गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन में 15 जुलाई को बर्थ।
छपरा-पठानकोट विशेष ट्रेन में 13 जुलाई को 25 बर्थ।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेल प्रशासन यात्रियों की सुगम एवं आरामदायक यात्रा के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचलन कर रहा है। इन ट्रेनों में बर्थ की उपलब्धता है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर से चलने वाली 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी में 11 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी में 758 बर्थ उपलब्ध हैं।
गोरखपुर से चलने वाली 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी में 15 जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 26 एवं शयनयान श्रेणी में 274 बर्थ उपलब्ध हैं। छपरा से चलने वाली 05193 छपरा-पठानकोट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी में 13 जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 25 बर्थ उपलब्ध हैं।
- गोरखपुर से चलने वाली 01416 गोरखपुर-हडपसर (पुणे) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी में 14 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 91 बर्थ, 15 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 68 बर्थ, 16 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में छह बर्थ उपलब्ध हैं।
- गोरखपुर से चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी में नौ जुलाई को वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी में 810 बर्थ, 16 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी में 829 एवं शयनयान श्रेणी में 190 बर्थ, 23 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी में 829 एवं शयनयान श्रेणी में 212 बर्थ तथा 30 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी में 829 एवं शयनयान श्रेणी में 217 बर्थ उपलब्ध हैं।
- गोरखपुर से चलने वाली 09112 गोरखपुर-वडोदरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी में 15 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 14, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 29 बर्थ तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 232 बर्थ उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर पादरी बाजार फ्लाईओवर हादसा: कंक्रीट गिरने से स्कूटी सवार समेत छह घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल