गोरखपुर में लापरवाही पर रामगढ़ताल व एम्स के थानेदार हटाए गए, SSP ने देर रात जारी किया आदेश
गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर रामगढ़ताल और एम्स थाने के दो थाना प्रभारियों को देर रात हटा दिया। पूर्व में चेतावनी के बा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने दो थाना प्रभारियों को हटाया।
रामगढ़ताल और एम्स थाने के प्रभारी हटाए गए।
कार्य में लापरवाही बरतने पर हुई यह कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कार्य में लापरवाही बरतने पर एसएसपी डा. कौस्तुभ ने शुक्रवार देर रात रामगढ़ताल थाना प्रभारी सुनील राय और एम्स थानेदार संतोष अवस्थी को हटा दिया।
पूर्व में दोनों को कई बार गूगल मीटिंग के दौरान कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश और चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। जारी आदेश के अनुसार, एसपी सिटी के पेशकार उपनिरीक्षक महेंद्र पांडेय को एम्स थाने का प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर: भाजपा में पद, सरकारी नौकरी और फंड दिलाने के नाम पर 94.60 लाख की ठगी
वहीं साइबर सेल में तैनात निरीक्षक श्यामानंद राय को रामगढ़ताल थाने का अतिरिक्त निरीक्षक अपराध नियुक्त किया है। नए थानेदार की तैनाती होने तक वह थाने का प्रभार देखेंगे। रामगढ़ताल थाना प्रभारी सुनील राय को डीसीआरबी व एम्स थानेदार रहे संतोष अवस्थी को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।