Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल से चरस लाकर कानपुर भेज रहा था तस्कर, गोरखपुर STF ने दबोचा

    Updated: Sat, 30 May 2026 07:38 AM (IST)

    एसटीएफ ने गोरखपुर में भारत-नेपाल सीमा से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार किल ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. एसटीएफ ने गोरखपुर में चरस तस्कर को पकड़ा।

    2. आरोपी से चार किलो चरस बरामद हुई।

    3. नेपाल-बिहार के रास्ते यूपी में होती थी सप्लाई।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भारत-नेपाल सीमा से संचालित हो रहे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गोरखपुर में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चार किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि वह नेपाल और बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चरस की सप्लाई करता था।

    एसटीएफ की लखनऊ टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। गिरोह के सदस्य कैरियरों के माध्यम से चरस की खेप उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों तक पहुंचा रहे थे। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम लगातार अभिसूचना संकलन और निगरानी में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि गिरोह का एक सदस्य नेपाल से रक्सौल (पूर्वी चंपारण, बिहार) होते हुए गोरखपुर के रास्ते कानपुर जा रहा है।

    सूचना मिलते ही एसटीएफ लखनऊ की टीम ने गुरुवार की रात बेलीपार क्षेत्र के महोब बंधा मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित की पहचान संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर सराय निवासी रामचंदर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध बेलीपार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार किलो चरस बरामद हुई।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मौसम का बदला मिजाज, वर्षा से फरवरी जैसी ठंडक; आज भी बरसेंगे बादल

    पूछताछ में रामचंदर ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह से जुड़ा है, जो नेपाल और बिहार के विभिन्न इलाकों से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता है। बरामद खेप को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचाया जाना था। आरोपित ने यह भी स्वीकार किया कि वह कई वर्षों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय है।

    खबरें और भी

    एसटीएफ अब आरोपित से मिले सुरागों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नेपाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैले इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एसटीएफ टीम के साथ सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।