विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर : मौसी के यहां से घर लौट रही छात्रा सरयू में कूदी, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

Published: Sat, 08 Aug 2026 06:30 PM (IST)

गोरखपुर में मौसी के घर से लौट रही 17 वर्षीय छात्रा ने बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 17 वर्षीय छात्रा ने सरयू नदी में लगाई छलांग।

  2. बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से कूदी, तलाश जारी।

  3. मौसी के घर गोरखपुर से लौट रही थी छात्रा।

संवाद सूत्र, बड़हलगंज (गोरखपुर)। मौसी के यहां से घर लाैट रही 17 वषीय छात्रा ने शनिवार की दोपहर बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होते ही नाविकों के साथ आपदा मित्र और गोताखोर तलाश में जुट गए लेकिन तेज बहाव के कारण देर शाम तक पता नहीं चल सका। मऊ जिले की रहने वाली छात्रा का बैग नदी से बरामद हुआ है, जिसमें कपड़े, एक सिमकार्ड और टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला था।

मऊ जिले के दोहरीघाट स्थित जमीरा की रहने वाले हरिकृष्ण की बेटी आस्था शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुल पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।आपदा मित्र और गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में तलाश की लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। आस्था दोहरीघाट स्थित पार्वती ग्रुप आफ कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी।

सरयू में लगा दी छलांग

परिजनों के अनुसार, वह करीब एक माह से अपनी मौसी के घर गोरखपुर में रह रही थी। शनिवार को वह मौसी के यहां से अपने घर दोहरीघाट लौट रही थी। इसी दौरान बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर पहुंचने के बाद उसने सरयू में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर : BJP पार्षद ज्ञानती देवी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव रद करने के आदेश पर रोक; अब 15 सितंबर को होगी सुनवाई

प्रभारी निरीक्षक थाना बड़हलगंज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी छात्रा के परिवार को दे दी गई है। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। छात्रा के नदी में छलांग लगाने की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।