Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उमस भरी गर्मी में तीन दिन से नहीं मिली लाइट, महमूदाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की 12 से अधिक छात्राएं बीमार

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:48 PM (IST)

    तीन दिन से बिजली न होने के कारण पिपराइच के कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज महमूदाबाद की 12 से अधिक छात्राएं उमस भरी गर्मी में बीमार पड़ गईं। उन्हें स ...और पढ़ें

    उपचाराधीन बीमार छात्राएं। जागरण

    उपचाराधीन बीमार छात्राएं। जागरण

    HighLights

    1. तीन दिन से बिजली न होने से छात्राएं बीमार।

    2. कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज महमूदाबाद का मामला।

    3. 12 से अधिक छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया।

    संवाद सूत्र, पिपराइच। तीन दिन से बिजली न होने से उमस भरी गर्मी में कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज महमूदाबाद की 12 छात्राओं की मंगलवार की सुबह तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने से छात्राएं विद्यालय में ही गिर गईं। इससे विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बीमार छात्राओं को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने छात्राओं का उपचार किया। ठीक होने पर अभिभावकों के साथ छात्राओं को घर भेज दिया गया।

    जिस ट्रांसफार्मर से कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज को विद्युत आपूर्ति की जाती है, वह रविवार से ही खराब है। विद्यालय में लगा इनवर्टर भी कुछ घंटे मेंं ही जवाब दे गया। छात्राओं ने बताया कि बिजली न रहने से दो रात से ठीक से सो नहीं पाए थे। मंगलवार सुबह नाश्ते के बाद कक्षा में पहुंचते ही घबराहट, चक्कर व पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

    शिक्षकाें ने तत्काल बुलाई एंबुलेंस 

    शिक्षकाें ने तत्काल एंबुलेंस बुलाया और बीमार हुईं 12 छात्राओं को सीएचसी पिपराइच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। सीएचसी अधीक्षक डा. शेखर मणि ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण छात्राएं डिहाइड्रेशन की शिकार हुई थीं। समय पर उपचार से सभी की हालत सामान्य है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी। इधर, सूचना पर बीईओ साबिस्ता परवीन, जिला समन्वयक (महिला) पंकज सिंह व दारोगा दीपिका विद्यालय पहुंचकर जानकारी लीं।

    अभिभावकों ने आवासीय विद्यालय में वैकल्पिक ट्रांसफार्मर लगाने की मांग उठाई है। प्रधानाचार्य अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि रविवार से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। बीमार छात्राओं का उपचार कराकर उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है। ट्रांसफार्मर ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की गई है।

    खबरें और भी