Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच 13 फेरा में चलेगी समर स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 08:05 AM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच 13 फेरों में समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 21 अप्रैल से 15 जुल ...और पढ़ें

    21 अप्रैल से सप्ताह में एक दिन चलेगी 04316/04315 नंबर की समर स्पेशल ट्रेन

    21 अप्रैल से सप्ताह में एक दिन चलेगी 04316/04315 नंबर की समर स्पेशल ट्रेन

    HighLights

    1. गोरखपुर-ऋषिकेश समर स्पेशल ट्रेन 13 फेरों में चलेगी।

    2. अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन गोरखपुर के रास्ते 12 फेरे लगाएगी।

    3. दोनों ट्रेनें अप्रैल से जुलाई तक यात्रियों को सुविधा देंगी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गर्मी के दिनों में हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच 13 फेरा में समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए 04316/04315 नंबर की योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। यह ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को तथा गोरखपुर से 22 अप्रैल से
    15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।

    इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर के रास्ते 04624/04623 नंबर की अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन में 12 फेरा में चलाई जाएगी। यह ट्रेन अमृतसर से 13 अप्रैल से 29 जूून तक प्रत्येक सोमवार को तथा कोलकाता से 16 अप्रैल से 02 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी।

    यह भी पढ़ें- आरा-बलिया नई रेललाइन का फाइनल सर्वे तैयार, 62 किमी बिहार-यूपी कनेक्टिविटी जल्द

    • 04316 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर समर स्पेशल ऋषिकेश से दोपहर बाद 03.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए दूसरे दिन सुबह 06:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
    • 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश समर स्पेशल गोरखपुर से सुबह 09.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार होते हुए रात 01:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

    खबरें और भी