विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: 2 दिन चली कांटे की टक्कर के बाद भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:01 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 05:18 PM (IST)

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में कांटे की टक्कर हुई। दूसरी वरीयता के मतों से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी ...और पढ़ें

विक्ट्री साइन दिखाते ध्रुव कुमार त्रिपाठी। जागरण

विक्ट्री साइन दिखाते ध्रुव कुमार त्रिपाठी। जागरण

HighLights

  1. ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटकर हुई महज 224 मतों पर।

  2. राजीव यादव को दूसरी वरीयता के मतों से मिला लाभ।

  3. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की दो दिनों से चल रही सांस रोक देने वाली मतगणना में आखिरकार परिणाम स्पष्ट हो गया है।

दूसरी वरीयता के मतों की बेहद करीबी और उतार-चढ़ाव भरी गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव को 307 मतों से पराजित कर दिया है। हालांकि, जीत की आधिकारिक औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में चल रही मतगणना में शुरुआती चरण से ही मुकाबला बेहद दिलचस्प बना रहा। ध्रुव त्रिपाठी ने राजीव यादव को 307 मतों से हराकर जीत हासिल की। ध्रुव त्रिपाठी को 14,887 मत और राजीव यादव को 14,580 मत मिले। 

प्रथम वरीयता के मत

पहले राउंड और प्रथम वरीयता की गिनती में ध्रुव त्रिपाठी को 11,881 मत, निर्दलीय राजीव यादव को 11,415 मत और समाजवादी पार्टी के डॉ.संजयन त्रिपाठी को 8,301 वोट मिले थे।

दूसरी वरीयता की गिनती

प्रथम वरीयता में किसी प्रत्याशी को निर्धारित कोटा न मिलने पर दूसरी वरीयता की गिनती शुरू हुई, जिसमें एलिमिनेशन राउंड के तहत 13 से अधिक प्रत्याशी बाहर होते गए।इस दौरान ध्रुव त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच बढ़त का अंतर घटकर कभी 901 तो कभी महज 224 वोटों पर आ गया था।

विपक्ष का हंगामा और मतगणना का बहिष्कार

अंतिम चरण की मतगणना के दौरान दीनदयाल परिसर में भारी गहमागहमी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना में त्रिकोणीय संघर्ष, कैंपों में बढ़ी हलचल

समाजवादी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के कैंपों ने अंतिम राउंड में एकतरफा वोट निकलने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार किया और धांधली का दावा किया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटी, विपक्ष ने मतगणना का किया बहिष्कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।