Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में बीईओ से अभद्रता पर सहायक शिक्षक को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 04:23 PM (IST)

    गोरखपुर में खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता परवीन से अभद्र व्यवहार के मामले में सहायक शिक्षक महेंद्र पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन पर बीईओ क ...और पढ़ें

    बीईओ से अभद्रता पर सहायक शिक्षक को नोटिस।

    बीईओ से अभद्रता पर सहायक शिक्षक को नोटिस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता परवीन से अभद्र व्यवहार के मामले में बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अराजी बनकट के सहायक शिक्षक महेंद्र पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षक को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

    जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को आरोपित शिक्षक द्वारा बीईओ के खिलाफ विभिन्न वाट्सएप व निजी संदेशों के माध्यम से आपत्तिजनक, भ्रामक और धार्मिक असंतोष फैलाने वाली टिप्पणियां प्रसारित करने की गई। बीईओ ने बीएसए से शिकायत में वाट्सएप पर की गई टिप्पणी का भी स्क्रीन शाट का हवाला दिया है।

    उन्होंने बताया कि विवाद की शुरुआत 13 मार्च के विद्यालय के निरीक्षण से हुई थी। निरीक्षण में कक्षा छह में कोई शिक्षक पढ़ाते नहीं मिले, जबकि शिक्षक विद्यालय में मौजूद थे। कक्षा सात में शिक्षक श्यामपट्ट पर अस्पष्ट गणित कार्य करते पाए गए। सुधार के निर्देश देने पर कथित रूप से असहयोग व अभद्र व्यवहार किया गया।

    यह भी पढ़ें- यूपी में प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए करें आवेदन, बच्चों के लिए आयु सीमा तय

    निरीक्षण के दौरान कक्षा छह और सात के छात्रों से सामान्य प्रश्न पूछे गए, लेकिन केवल 28 छात्र ही उपस्थित पाए गए, जबकि कुल छात्र संख्या 116 थी। बीईओ की शिकायत के बाद बीएसए ने 18 मार्च को शिक्षक को नोटिस जारी किया। तीन दिन के निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    खबरें और भी

    बीईओ ने शिक्षक द्वारा अभद्रता को लेकर लिखित की थी। जिसके आधार पर संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए।