गोरखपुर में प्रेमी के घर रहने के लिए हाईटेंशन पोल पर चढ़ी किशोरी, मची अफरातफरी
गोरखपुर में एक किशोरी प्रेमी के घर रहने की जिद पर हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षि ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
किशोरी प्रेमी के घर रहने की जिद पर अड़ी।
हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ी किशोरी।
पुलिस ने ढाई घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा।
संवाद सूत्र, चिलुआताल, (गोरखपुर)। प्रेमी के घर रहने की जिद कर रही किशोरी गुरुवार की सुबह हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जमा हो गई।
चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिली और किशोरी को सकुशल नीचे उतारा गया।
चिलुआताल क्षेत्र की रहने वाली किशोरी एक माह पहले घर से लापता हो गई थी। मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे बरामद करने के साथ ही बालापार के रहने वाले शिवम उर्फ गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- UP में महंगाई का झटका: 993 रुपये बढ़ा कमर्शियल सिलिंडर का रेट, अब 3255 रुपये में होगा उपलब्ध
कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया। गुरुवार की सुबह नौ बजे किशोरी कोल्हुआ घाट पक्के पुल के पास से गुजर रहे हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। जानकारी होने पर पुलिस ने नीचे उतारने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी।
मोबाइल पर संपर्क किया गया तो वह प्रेमी के घर रहने की जिद पर अड़ी थी। इसके बाद समझौते का सुलहनामा तैयार कर उसे वाट्सएप किया गया जिसे पढ़ने के बाद वह नीचे उतरी। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी को उसकी मां के साथ घर भेजा गया है।