Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में मुंहबोली बुआ ने फोन देखने पर डाटा, किशोर ने फंदे से लटककर दी जान

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:55 AM (IST)

    गोरखपुर में एक 15 वर्षीय किशोर ने मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल पर बुआ की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। कुशीनगर से उपनयन संस्कार में शामिल होने ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. किशोर ने मोबाइल फोन पर डांट से नाराज होकर आत्महत्या की।

    2. उपनयन संस्कार में शामिल होने कुशीनगर से गोरखपुर आया था।

    3. खिरवनिया गांव में फोरलेन किनारे पेड़ से लटका मिला शव।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उपनयन संस्कार में मां के साथ शामिल होने आए किशोर का शव गुरुवार की दोपहर खिरवनिया गांव में फोरलेन किनारे फंदे से लटका मिला। आरोप है कि मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने पर मुंहबोली बुआ ने बुधवार की रात में डांटा था जिससे नाराज होकर वह भागर में घर से निकल गया था।

    जानकारी के मुताबिक, पड़रौना के सुभाष चौक स्थित मुन्ना कालोनी निवासी भानु मिश्रा का 15 वर्षीय पुत्र रवि प्रताप मिश्रा अपनी मां सिद्धि के साथ 29 मार्च को खोराबार के जंगल सिकरी स्थित रिश्तेदार के घर आया था। गुरुवार की सुबह वह अचानक घर से निकल गया।

    काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर में रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के खिरवनिया गांव में लखनऊ फोरलेन किनारे स्थित पेड़ में बंधे साड़ी के फंदे से किशोर का शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी।

    रामगढ़ताल थाना पुलिस ने वाट्सएप ग्रुप पर फोटो भेजा उसकी पहचान हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार रात को रवि को उसकी मुंहबोली बुआ ने मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर डांट दिया था।

    इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। साड़ी का फंदा बनाकर वह पेड़ की डाल में साड़ी घटनास्थल पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

    खबरें और भी