Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में चोरों का आतंक, छत का फाटक और दीवार तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:25 AM (IST)

    गोरखपुर में चोरों ने गोला और चिलुआताल थाना क्षेत्रों में दो घरों/दुकानों में छत का फाटक और दीवार तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पुलिस दोनों मामलों की जा ...और पढ़ें

    चोरो की तलाश में जुटी पुलिस। जागरण

    चोरो की तलाश में जुटी पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में दो घरों/दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आईं।

    2. चोरों ने छत का फाटक और दीवार तोड़कर सेंध लगाई।

    3. लाखों के नकदी और जेवर लेकर चोर मौके से फरार हो गए।

    जागरण टीम, गोरखपुर। छत का फाटक और दीवार तोड़कर दुकान व घर में घुसे चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। ये दोनों घटनाएं गोला और चिलुआताल थाना क्षेत्र की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

    गोला कस्बे के वार्ड संख्या छह, चंद चौराहा निवासी राजकुमार कसौधन परिवार के साथ 20 जुलाई से बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार रात चोर छत पर लगे फाटक को तोड़कर घर में घुस गए और घर के साथ किराना दुकान में रखे जेवर व नकदी चोरी कर फरार हो गए।

    शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले उनके भाई के परिवार ने फाटक टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। उधर, चोरी की जानकारी होने पर शहर में पढ़ाई कर रही राजकुमार की दोनों पुत्रियां भी घर पहुंच गई।

    प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश पांडेय का कहना है कि मकान मालिक के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में किराये के मकान में रहने वाले बांसगांव निवासी मोहन प्रजापति के घर में पीछे की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में डायना गैंग के बदमाश की बाइक जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तेज

    पीड़ित के अनुसार वह 14 जुलाई को परिवार के साथ पैतृक गांव एक कार्यक्रम में गए थे। लौटने पर मकान की दीवार, अलमारी और बक्सा टूटा मिला। चोर नकदी समेत जेवर उठा ले गए। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की वधिक कार्रवाई की जा रही है।