विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में रेलवे क्रासिंग पर ट्रक का डीजल समाप्त, कई ट्रेनें लेट

Published: Sat, 08 Aug 2026 11:46 AM (IST)

गोरखपुर-बस्ती रेलमार्ग पर खलीलाबाद क्रासिंग पर एक ट्रक का डीजल खत्म होने से वह पटरी पर फंस गया। इसके कारण ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. खलीलाबाद क्रासिंग पर ट्रक का डीजल खत्म होने से फंसा।

  2. गोरखपुर-बस्ती रेलमार्ग पर कई ट्रेनें हुईं विलंबित।

  3. रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रक को हटाकर कब्जे में लिया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित गोरखपुर-बस्ती रेलमार्ग पर खलीलाबाद क्रासिंग पर एक ट्रक फंस गया। इसके चलते रेलवे क्रासिंग बंद नहीं हुई और कई ट्रेनें लेट हुई। यात्री परेशान रहे।

जानकारों के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल चौकी खलीलाबाद अंतर्गत रेलवे क्रासिंग नंबर 175 ए पर एक ट्रक डाउन रेल लाइन की पटरी पर फंस गया। ट्रक फंसते ही चालक मौके से फरार हो गया। खलासी क्रासिंग पर खड़ा रहा। पूछताछ में पता चला कि ट्रक का डीजल समाप्त हो गया।

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रक में डीजल डालकर उसे क्रासिंग से हटाया। 02570, 15568, 12556 आदि कई एक्सप्रेस ट्रेनें और मालगाड़ियां विलंबित हुईं। रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, कुशीनगर एक्सप्रेस से पकड़ीं हजारों की अवैध पानी की बोतलें