Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में बालू लदा ट्रालर दुकान में घुसा, पहिये के नीचे आने से सो रहे दुकानदार की मौत

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 07:05 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर के सिकरीगंज में एक बालू लदे ट्रालर ने दुकान में घुसकर सो रहे दुकानदार चंचलेस उर्फ कहार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ...और पढ़ें

    बालू लदा टेलर से दुकानदार की मौत। जागरण

    बालू लदा टेलर से दुकानदार की मौत। जागरण

    HighLights

    1. बालू लदे ट्रालर ने दुकान में सो रहे दुकानदार को कुचला।

    2. हादसे में दुकानदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    3. ग्रामीणों की पुलिस से हुई झड़प, ट्रालर जब्त किया गया।

    संवाद सूत्र, सिकरीगंज। दुकान में सो रहे दुकानदार को ट्रालर ने कुचल दिया। यह हादसा सिकरीगंज थाना के बभनपुरा मोड़ के पास की है। शुक्रवार की सुबह पांच बजे बालू लादकर जा रहा ट्रालर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया।

    पहिए के नीचे आने से दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से झड़प भी हुई।

    बभनपुरा निवासी चंचलेस उर्फ कहार गांव के मोड़ पर छप्पर डालकर चाय और पकौड़ी की दुकान चलाते थे। रात में वह गांव में स्थित घर न जाकर दुकान पर सोते भी थे। गुरुवार की रात में भी वह दुकान बंद कर अंदर सो रहे थे।

    शुक्रवार की सुबह गोला की तरफ से आ रहा बालू लदा ट्रालर अनियंत्रित हो गया और सड़क के दाहिने तरफ स्थित चंचलेस की दुकान में जा घुसा। सो रहे चंचलेस अभी कुछ समझ पाते की ट्रालर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और उनकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- नौकरी दिलाने के नाम पर सर्राफा व्यापारी ने हड़पे आठ लाख रुपये, SP के आदेश पर केस दर्ज

    वहीं हादसे में तेज आवाज होने पर आसपास के लोग वहां जुट गए। सूचना देने के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस गाड़ी न हटाते हुए घटना की जांच करने लगी। इससे नाराज होकर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रालर हटाने को लेकर पुलिस से कहासुनी हो गई।

    खबरें और भी

    चंचलेस को एक पुत्र रोशन और तीन पुत्रियां रीना, रबीना व सवीना है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे की शादी तय थी। जिसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। लेकिन, हादसे से परिवार की खुशी मातम में बदल गई। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि ट्रालर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।