Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या मामले में दो आरोपी भाई गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:02 AM (IST)

    गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर रोहित जायसवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों मदन यादव और रामभजन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. प्रॉपर्टी डीलर रोहित जायसवाल ने की थी आत्महत्या।

    2. दो आरोपी भाई मदन और रामभजन यादव गिरफ्तार।

    3. तीसरे आरोपी राजन यादव की तलाश जारी है।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रापर्टी का काम करने वाले युवक रोहित जायसवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह दो आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

    पुलिस के अनुसार, पथरा गांव निवासी रोहित जायसवाल प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। आरोप है कि 28 जुलाई को बड़गो गांव निवासी मदन यादव और रामभजन यादव ने उन्हें अपने घर बुलाकर प्रताड़ित किया। इस दौरान उनसे जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए।

    विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घर लौटने के बाद रोहित ने पूरी घटना की जानकारी अपनी पत्नी राजनंदिनी को दी थी। बताया गया कि लगातार मानसिक तनाव में रहने के बाद दो अगस्त की शाम करीब पांच बजे रोहित ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

    घटना के अगले दिन मां कुसुम की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने मदन यादव, रामभजन यादव और राजन यादव के विरुद् धमकी देने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर बालिका हत्याकांड: कमरे से ही बांका लेकर निकला था बर्खास्त सिपाही, पीसीआर में खुली दरिंदगी की परतें

    मामले की विवेचना के दौरान मंगलवार सुबह पुलिस ने मदन यादव और रामभजन यादव को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कैंट कीर्ति आनंद पुलिस का कहना है कि फरार तीसरे आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

    खबरें और भी