Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर का वैभव हत्याकांड: कचहरी परिसर में डटी रही पुलिस, 25 हजार के इनामी ने नहीं किया आत्मसमर्पण

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:31 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर वैभव हत्याकांड में 25 हजार के इनामी फरार आरोपी सतीश कुमार भट्ट ने आत्मसमर्पण नहीं किया, जबकि पुलिस कचहरी में मुस्तैद थी। मुख्य आरोपी सर्वेश शर ...और पढ़ें

    वैभव वर्मा हत्याकांड। जागरण

     वैभव वर्मा हत्याकांड। जागरण

    HighLights

    1. इनामी सतीश भट्ट ने कचहरी में आत्मसमर्पण नहीं किया।

    2. पुलिस और क्राइम ब्रांच टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं।

    3. मुख्य आरोपी सर्वेश शर्मा समेत चार पहले ही जेल में।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वैभव वर्मा हत्याकांड में 25 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपित सतीश कुमार भट्ट उर्फ जिले की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद आरोपित पर पुलिस का दबाव बढ़ गया है। उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दी थी। इसे लेकर शुक्रवार को पुलिस की टीमें दीवानी कचहरी परिसर और इसके आसपास मुस्तैद रहीं, लेकिन आरोपित नहीं पहुंचा।

    27 जुलाई को खजनी के रहने वाले हनुमान वर्मा का चौथी कक्षा में पढ़ने वाला बेटा वैभव स्कूल से घर लौटने के बाद साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान उसकी साइकिल और चप्पल मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच टीमों का गठन किया। जांच में सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य, डाग स्क्वाड और तकनीकी विश्लेषण की मदद ली गई।

    विवेचना में सामने आया कि मुख्य आरोपित एवं कोचिंग संचालक सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा कर्ज में डूबा था। उसने एक करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। आरोपित ने इंटरनेट और एआई की मदद से फिरौती मांगने के तरीके खोजे तथा पहचान छिपाने के लिए कंबोडिया का वर्चुअल नंबर और रकम लेने के लिए बैंक में म्यूल खाता भी तैयार कराया।

    इसके बाद आरोपित सर्वेश ने वैभव को उपहार देने का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर घर के बेसमेंट में छिपा दिया। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर काजल हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद, दो-दो लाख से अधिक का जुर्माना

    पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपित सर्वेश शर्मा, उसके पिता हरिनारायण शर्मा, पत्नी अनामिका शर्मा और भाभी बबली शर्मा को हत्या की साजिश के आरोप में जेल भेज चुकी है। अब फरार आरोपित सतीश कुमार भट्ट की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही कोर्ट से एनबीडब्ल्यू भी जारी हो चुका है।

    एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश के लिए पुलिस की टीमे लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।