विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में हॉस्टल के बाथरूम में 12 घंटे पड़ा रहा छात्र का शव, सुबह सफाईकर्मी के पहुंचने पर हुई जानकारी

Updated: Thu, 27 Aug 2026 09:32 AM (IST)

गोरखपुर के स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा का छात्र अनूप 12 घंटे तक बाथरूम में मृत पड़ा ...और पढ़ें

स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कालेज लालडिग्गी के छात्रावास में रहता था अनूप। जागरण

स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कालेज लालडिग्गी के छात्रावास में रहता था अनूप। जागरण

HighLights

  1. दृष्टिबाधित छात्र अनूप 12 घंटे बाथरूम में मृत मिला।

  2. सफाईकर्मी ने सुबह 9:30 बजे शव की जानकारी दी।

  3. सीसीटीवी में छात्र रात 10:05 बजे बाथरूम गया था।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कालेज लालडिग्गी के आठवीं कक्षा का छात्र अनूप 12 घंटे बाथरूम में मृत पड़ा रहा। बुधवार की सुबह सफाई के दौरान जानकारी हुई तो सभी हरकत में आए।

सवाल यह है कि आखिर इतने घंटे काेई छात्र या रात्रि ड्यूटी में मौजूद कर्मचारी बाथरूम की तरफ नहीं गए? बेटे के मौत की सूचना पर देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी पिता व भाई आए। डीएम पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे।

बुधवार को बारावफात व शुक्रवार को रक्षाबंधन की छुट्टी होने के कारण छात्रावास के 101 छात्रों में से 61 छात्र घर चले गए थे। शेष बच्चों के अभिभावक भी बुधवार को अपने बच्चे को लेने आ रहे थे। छात्रावास में लगे सीसी कैमरे की जांच में पता चला कि अनूप रात 10:05 बजे तौलिया लेकर बाथरूम में गया और लौटा नहीं।

रूम पार्टनर आदित्य ने भी उसकी तलाश नहीं की। रात भर व बाथरूम में ही पड़ा रहा। बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे सफाई कर्मचारी जगदंबा बाथरूम की सफाई के लिए पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। दरवाजा न खुलने पर लोग हरकत में आए।

हास्टल के प्रभारी अधीक्षक विनोद कुमार की सूचना पर प्रधानाचार्य लक्ष्मीशंकर जायसवाल डीडी अनूप कुमार सिंह व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अनूप का शव बाहर निकाला और आवश्यक जांच की। डीडी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व प्रधानाचार्य देर शाम तक कालेज व हास्टल में ही मौजूद रहे।

समयवार घटनाक्रम
मंगलवार

  • रात 8:30 बजे छात्रावास के मेस में छात्रों ने भोजन किया
  • रात 10.05 बजे तौलिया लेकर बाथरूम गया

बुधवार

  • सुबह 9:30 बजे सफाई कर्मचारी जगदंबा बाथरूम की सफाई करने पहुंचा
  • सुबह 9:35 बजे प्रभारी अधीक्षक विनोद कुमार को सूचना दी
  • सुबह 9:35 बजे प्रभारी अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रधानाचार्य को सूचना दी
  • सुबह 10:00 बजे प्रभारी अधीक्षक विनोद कुमार ने राजघाट थाने पहुंच सूचना दी
  • सुबह 10:15 बजे प्रधानाचार्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व डीडी पहुंचे
  • सुबह 10:40 बजे सीओ कोतवाली ओंकारदत्त व एसओ राजघाट गौरव वर्मा फोरेंसिट टीम के साथ पहुंचे

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दृष्टिबाधित कॉलेज के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस