Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP SIR Update: आज दावे-आपत्ति का आखिरी मौका, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 09:58 AM (IST)

    गोरखपुर में डीएम दीपक मीणा ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर राजनीतिक दलों से बैठक की। मतदाता सूची में नाम जोड़ने ...और पढ़ें

    पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए बीएलए और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की अपील। जागरण

    पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए बीएलए और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की अपील। जागरण

    HighLights

    1. डीएम ने राजनीतिक दलों संग की विशेष पुनरीक्षण बैठक।

    2. मतदाता सूची में संशोधन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026।

    3. पात्र युवाओं के नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6 भरवाने पर जोर।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआइआर अभियान को लेकर डीएम दीपक मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

    इस दौरान डीएम ने प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित है।

    उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें, ताकि ऐसे पात्र नागरिकों, महिलाओं और विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उनके फार्म-6 भरवाकर संबंधित बीएलओ को समय से उपलब्ध कराया जा सके।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर का मुक्ताकाशी मंच छह साल बाद होगा गुलजार, नई फर्म संभालेगी कमान

    डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं की सुनवाई की तिथि निर्धारित थी, लेकिन किसी कारणवश वे उपस्थित नहीं हो सके, वे अपने अभिलेख संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

    बैठक में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी दलों से मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और समावेशी बनाने में सहयोग की अपेक्षा जताई।

    खबरें और भी