Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur Weather Today: गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला, आज छिटपुट तो कल होगी तेज बारिश

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:05 AM (IST)

    गोरखपुर में सावन के दौरान मौसम में बदलाव जारी है, बुधवार रात हुई झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बौछा ...और पढ़ें

    गोरखपुर में आज हो सकती है बारिश। जागरण

    गोरखपुर में आज हो सकती है बारिश। जागरण

    HighLights

    1. बुधवार रात गोरखपुर में हुई झमाझम बारिश से मिली राहत।

    2. अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

    3. मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में तेज बारिश का अनुमान लगाया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सावन में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में धूप और उमस के बाद बुधवार देर रात हुई झमाझम वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। गुरुवार को भी कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है।

    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 41.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम 79 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: कल से फिर बदलेगा मौसम, लखनऊ और पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर

    मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि शनिवार को जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।