Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 10 मई तक सुहावना रहेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

    Updated: Thu, 07 May 2026 11:15 AM (GMT+05:30)

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से गोरखपुर में 10 मई तक मौसम सुहाना बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को बूंदाबांदी हुई और गुरुवार को हल्क ...और पढ़ें

    बुधवार को दिन में तपिश और शाम को हुई झमाझम वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया। जागरण

    बुधवार को दिन में तपिश और शाम को हुई झमाझम वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया। जागरण

    HighLights

    1. पश्चिमी विक्षोभ से 10 मई तक मौसम रहेगा सुहाना।

    2. बुधवार को बूंदाबांदी, गुरुवार को हल्की वर्षा की संभावना।

    3. तापमान सामान्य से कम, गर्मी से मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इसकी वजह से शाम के समय मौसम सुहाना हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 मई तक लगभग इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को कहीं- कहीं हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

    मौसम विज्ञान विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम 44 प्रतिशत रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    यह भी पढ़ें- हवाई मार्ग से गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: लखनऊ में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय तस्कर, गोरखपुर समेत कई जिलों में फैला था नेटवर्क 

    मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव के चलते 10 मई तक क्षेत्र में मौसम सुहाना बना रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा भी चल सकती है।

    उन्होंने बताया कि इन परिस्थितियों के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव और आर्द्रता में परिवर्तन होता रहेगा। इस वजह से भीषण गर्मी का प्रभाव कम रहेगा और लोगों को राहत मिलती रहेगी।

    खबरें और भी