Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में पत्नी को तलाक देने से मना किया तो सिपाही के घर में लगा दी आग, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 08:42 AM (GMT+05:30)

    सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती पर अब उसके घर में आग लगाने और तोड़फोड़ का आरोप लगा है। सिपाही की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया ...और पढ़ें

    नन्दा नगर में सिपाही के घर में लगी आग। जागरण

    नन्दा नगर में सिपाही के घर में लगी आग। जागरण

    HighLights

    1. सिपाही के घर में आग लगाने का आरोप।

    2. दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली युवती पर आरोप।

    3. तलाक के दबाव के बाद आगजनी की वारदात।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती पर उसके घर में घुसकर आग लगाने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। सिपाही की पत्नी का कहना है कि युवती लगातार पति को उससे तलाक देकर अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी। परिवार के इन्कार करने पर उसने घर में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया।

    मामले में परिवार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। एम्स थाना पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
    मंगलवार को सिपाही की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य पुलिस कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

    परिवार के अनुसार 27 मई की रात घर के सभी सदस्य बाहर भोजन करने गए थे। इसी दौरान कुशीनगर निवासी युवती घर पहुंची और मकान में घुस गई। आरोप है कि उसने किचन में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। परिवार का दावा है कि युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- दोहरीघाट-बड़हलगंज के बीच सरयू तट पर बनेगा ‘राम-परशुराम झूला मार्ग’

    परिवार ने बताया कि वारदात करने वाली युवती ने 21 अप्रैल 2026 को एम्स थाने में सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद लखनऊ में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया गया।

    कोचिंग में हुई थी दोस्ती 
    सिपाही की पत्नी का कहना है कि युवती और उसके पति की पहचान कोचिंग के दौरान हुई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी हो गई, जिसके बाद युवती नाराज रहने लगी।

    खबरें और भी

    पत्नी का आरोप है कि युवती लगातार दबाव बना रही थी कि सिपाही उसे अपनाए और अपनी पत्नी को तलाक दे। परिवार का दावा है कि तलाक से इन्कार करने पर युवती ने उन्हें बर्बाद करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी थी।