Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.46 लाख रुपये की ठगी, फरार दो साथियों की तलाश में दी जा रही दबिश

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 07:21 AM (IST)

    गोरखपुर पुलिस ने एम्स में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 7.46 लाख रुपये की ठगी करने वाली एक महिला, पार्वती उर्फ मुस्कान, को गिरफ्तार किया है। देवरिया क ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी।

    2. गोरखपुर पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार।

    3. 7.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना के जोगम निवासी पार्वती उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है।

    गोरखपुर के कूड़ाघाट विशुनपुरा में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपित महिला के विरुद्ध पहले से ही दो धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जेल भेजने के बाद पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

    यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर बिछिया निवासी संगम से जुड़ा है। संगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी मुलाकात झंगहा थाना के राजधानी निवासी अतुल शर्मा से हुई थी। अतुल ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए दिल्ली स्थित एम्स में सरकारी नौकरी लगवाने का दावा किया। जब संगम ने स्वयं नौकरी करने से मना किया तो आरोपित ने उनके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दिलाने का प्रस्ताव रखा।

    इसके बाद संगम अपनी बहन चांदनी की नौकरी लगवाने के लिए तैयार हो गया। आरोपित के कहने पर छह नवंबर 2023 को पहली बार 12 हजार रुपये एक महिला के खाते में ट्रांसफर किया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में कई किस्तों में लगातार रकम भेजी गई।

    शाहपुर थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि अतुल शर्मा के निर्देश पर पार्वती उर्फ मुस्कान विश्वकर्मा और साजल पाण्डेय नाम की महिलाओं के खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए। कुल सात लाख 46 हजार रुपये आरोपितो के खातों में भेजे गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फर्जी IAS गौरव कुमार पर नया मुकदमा, जमीन दिलाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी

    रुपये लेने के बाद आरोपितों ने पीड़ित की बहन चांदनी के नाम से एम्स का फर्जी नियुक्ति पत्र, ज्वाइनिंग लेटर और अन्य कूटरचित दस्तावेज सौंप दिए। आरोपितों का एक सहयोगी अवनीश सिंह लगातार यह भरोसा दिलाता रहा कि जल्द ही नई दिल्ली में नियुक्ति और ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। जब पीड़ित अपनी बहन के साथ दिल्ली पहुंचा तो एम्स अधिकारियों ने ज्वाइनिंग लेटर को फर्जी बताया।

    ठगी का एहसास होने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपितो ने धमकी देनी शुरू कर दी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश चल रही है।