Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में शादी के बाद युवती को ब्लैकमेल कर रहा गांव का युवक, परिवार को भी धमकाया

    Updated: Sun, 03 May 2026 12:49 PM (IST)

    गोरखपुर में शादी के बाद एक युवती ने गांव के युवक पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवक ने ससुराल और मायके में भी युवती व उस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. युवती ने शादी के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।

    2. आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से युवक कर रहा था परेशान।

    3. पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर कर रही है जांच।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शादी के बाद एक युवती ने गांव के युवक पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का अारोप लगाया है। गुलरिहा थाना पुलिस आरोप की जांच कर रही है।

    युवती ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी तय होने से पहले रामपुर बुजुर्ग टोला-मेहंदिया निवासी युवक उससे बातचीत करता था।

    शादी के बाद भी उसने संपर्क बनाए रखा और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि इसी आधार पर मिलने का दबाव डाल रहा था। 19 मार्च को युवक नशे की हालत में उसके ससुराल पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रेमिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, प्रेमी के घर फंदे से लटका मिला शव

    विरोध पर उसके साथी मारपीट की। जब वह मायके आई तो आरोपित वहां भी पहुंच गया और परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस युवक पर आरोप है 22 अप्रैल को किसान चौराहा के पास जानलेवा हमला हुआ था,जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था।

    इस मामले में पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को जेल भेजा है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामले को जोड़कर जांच की जा रही है।

    खबरें और भी