गोरखपुर में प्रेमिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, प्रेमी के घर फंदे से लटका मिला शव
गोरखपुर के कैंपियरगंज में एक आठ माह की गर्भवती युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव प्रेमी के घर में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिज ...और पढ़ें
-1777792057336_m.webp)
गांव में घटना की सूचना मिलते ही जुटे ग्रामीण। जागरण
HighLights
गर्भवती युवती का शव प्रेमी के घर मिला।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
जागरण संवाददराता, गोरखपुर। कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौमुखा, वार्ड नंबर 12 अटल नगर मनतापुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव प्रेमी के घर के अंदर बांस की लकड़ी से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। युवती आठ महीने की गर्भवती थी।
युवती का मनतापुर के शुक्ल टोला निवासी सूरज पुत्र बजरंगी साहनी, से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद सुलह-समझौता हो गया। इसके बाद बीते मंगलवार को युवक युवती को अपने घर ले आया था।
इसी बीच रविवार की भोर में उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर मृतका के स्वजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्वजन का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर फोरलेन पर भीषण कार हादसा: तेज रफ्तार बनी वजह, एयरबैग ने बचाई दो जानें
पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।