Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, जांच की मांग को लेकर हंगामा

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 09:50 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर के कैंपियरगंज में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 24 वर्षीय प्रसूता कांती देवी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ल ...और पढ़ें

    कांति देवी, फ़ाइल फोटो।

    कांति देवी, फ़ाइल फोटो।

    HighLights

    1. कैंपियरगंज के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत।

    2. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, कैंपियरगंज, (गोरखपुर)। फोरलेन किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद उपचार के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन, आशा कार्यकर्ता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह मामला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का है।

    बलुआ गांव निवासी बाबूलाल के अनुसार उनकी 24 वर्षीय भतीजी कांती देवी, पत्नी इंदल, निवासी अड्डा बाजार सेमरहवा को 30 मई को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कैंपियरगंज ले जाया गया था। वहां से रेफर किए जाने के बाद आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें फोरलेन किनारे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अस्पताल में उसी दिन ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। वहीं कांती की बहन मुनीता और चाची राधिका ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे कांती देवी को अचानक खांसी आने लगी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

    आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन और दवा देने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई तथा मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद अस्पताल कर्मी उन्हें आइसीयू में ले गए और स्वजन को बाहर कर दिया। बाद में अस्पताल प्रबंधन कांती को एंबुलेंस से गोरखपुर स्थित एक अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भी हो सकती दिल्ली जैसी घटना, बिना NOC चल रहे सैकड़ों होटल-रेस्टोरेंट

    चाचा बाबूलाल ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने उनके नाम से एक प्रार्थना पत्र तैयार कर उस पर अंगूठा लगवाकर थाने में जमा कराया है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहु्ंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वजन की मांग के अनुसार और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।