Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, शादी में गया था परिवार

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 03:37 PM (GMT+05:30)

    गोरखपुर के बांसगांव में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिवार शादी समारोह में गया था, पति के लौटने पर घटना का पता चला, पुलिस जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला।

    2. परिवार गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, बांसगांव, (गोरखपुर)। एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पूरा परिवार गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में पति के घर लौटने पर शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    यह घटना बांसगांव थाना के भुसवल बुजुर्ग गांव का है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। भुसवल बुजुर्ग निवासी विपिन सिंह की पत्नी बबीता सिंह बुधवार रात घर पर अकेली थीं। पति के अनुसार परिवार के अन्य सदस्य गांव में पारस सिंह के यहां आयोजित शादी समारोह में गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब वह घर लौटे तो दरवाजा खटखटाने के बावजूद काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

    इसके बाद वह छत के रास्ते घर के भीतर पहुंचे। कमरे में पहुंचने पर बबीता सिंह का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही बांसगांव पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

    यह भी पढ़ें- विदेशी छात्रों में बन रही MMUT की पैठ, छह देश से आए आवेदन

    सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि महिला की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। परिवार में पति के अलावा 10 वर्ष का पुत्र आदित्य सिंह है। अब तक की जांच में प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी