विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Published: Sat, 08 Aug 2026 11:25 AM (IST)

गोरखपुर में नशे की लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया, जहां शराब और नशीली गोलियों के ओवरडोज से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में नशे के ओवरडोज से युवक की मौत।

  2. शराब और नशीली गोलियों का सेवन बना मौत का कारण।

  3. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तोड़ा दम।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नशे ने एक परिवार का सहारा छीना। अंतत: शोक को शोक में डालते हुए नशे की दलदल में फंस टेंपो मिस्त्री का जीवन समाप्त कर दिया। शराब संग नशीली गोलियों के ओवरडोज से उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गुरुवार की सुबह उसे बीआरडी मेडिकल कालेज लाए थे। यहां के नेहरू अस्पताल भर्ती कर उसका उपचार चल था, लेकिन उसे बचाया न जा सका।

गुलरिहा थाना के सलेमपुर उर्फ मोगलहा निवासी पिता कब्बा लाल के अनुसार, दिलीप 20 वर्ष पहले आटो मिस्त्री का काम करता था। इसी दौरान संपर्क में आने वाले आटो चालकों को नशे की गोलियां खाते देखकर वह भी इसका आदी हो गया था। बाद में वह खुद आटो चलाने लगा और विभिन्न माध्यमों से नशे की दवा खरीदकर खाने लगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की नो-एंट्री

वह शादी के बाद भी लत से छुटकारा न पा सका। बुधवार को नशे की गोली खाने के बाद उसने शराब भी पी ली। गुरुवार की सुबह अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत बीआरडी मेडिकल कालेज की मेडिसिन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया। 14 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को अनाथ देख पत्नी बदहवास हो जा रही है।