Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच तीन फेरा में चलेगी समर स्पेशल, सुगम होगी राह

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 07:41 AM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (05056/05055) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन तीन फेरों में चलेगी, जिससे न्य ...और पढ़ें

    गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल व 02 मई को चलेगी 05056 नंबर की ट्रेन। जागरण

    गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल व 02 मई को चलेगी 05056 नंबर की ट्रेन। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन।

    2. तीन फेरों में चलेगी 05056/05055 नंबर की ट्रेन।

    3. न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों की मांग पर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

    पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 05056/05055 नंबर की गोरखपुर-अलीपुरद्वार-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी तीन फेरा में चलाई जाएगी। गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई को तथा अलीपुरद्वार से 19, 26 अप्रैल एवं 03 मई को चलेगी।

    इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन पर चला पत्थर, शीशे चटके, यात्रियों में दहशत

    • 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार स्पेशल गोरखपुर से सुबह 10.05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कप्तानगंज, थावे, छपरा, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी होते हुए दूसरे दिन सुबह 07:30 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।
    • 05055 अलीपुरद्वार-गोरखपुर स्पेशल अलीपुरद्वार से सुबह 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, हाजीपुर, छपरा, थावे और कप्तानगंज होते हुए दूसरे दिन सुबह 09:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।