विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दादर-गोरखपुर ट्रेन को लेकर लिया बड़ा फैसला

Published: Tue, 18 Aug 2026 07:39 AM (IST)

रेलवे ने 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया है, जो अब 11047/11048 नंबर से सप्ताह में चार दिन ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अब नियमित हुई।

  2. सप्ताह में चार दिन चलेगी यह एक्सप्रेस।

  3. पूर्वांचल के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुंबई आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले से चल रही 01027/01028 नंबर की दादर-गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया है।

अब यह ट्रेन 11047/11048 नंबर से दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के रूप में सप्ताह में चार दिन चलायी जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार यह ट्रेन दादर से 18 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को तथा गोरखपुर से 20 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोच लगाए जाएंगे।

  • 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को दादर से दोपहर बाद 02.05 बजे प्रस्थान करेगी। यह कल्याण, इटारसी, रानी कमलापति, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, देवरिया होते हुए दूसरे दिन रात 02:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को गोरखपुर से दोपहर बाद 02.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन देवरिया, भटनी, मऊ, वाराणसी, प्रयारागज, चित्रकूट धाम, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर और इटारसी होते हुए तीसरे दिन सुबह 03.35 बजे दादर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली: आज ही निपटा लें जरूरी काम, इन इलाकों में रहेगा पावर कट